Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

मुहर्रम त्यौहार को लेकर महुआडांड़ अंबाटोली में किया गया बैठक,त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का लिया गया निर्णय।

मुहर्रम त्यौहार को लेकर महुआडांड़ अंबाटोली में किया गया बैठक,त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का लिया गया निर्णय।

 

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

मोहर्रम के त्यौहार को लेकर महुआडांड़ के ग्राम अंबाटोली में रविवार की रात मोहर्रम कमेटी के खलीफा बशारत अली की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन मोहर्रम कमेटी के संरक्षक शहजाद आलम के द्वारा किया गया। बैठक में मोहर्रम त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मकबूल अहमद डॉक्टर फैज अहमद, मोहर्रम कमेटी के संरक्षक नूरुल अंसारी, आजाद अहमद, बबलू खान, राशिद खान, मोहर्रम कमेटी के खलीफा बशारत अली,नाइब खलीफा रानू खान, राशिद खान, जामिया नूरिया जिया उल इस्लाम के सदर फहीम खान समेत अन्य लोगों के द्वारा मुहर्रम से संबंधित अपनी अपनी बातें रखी गई। इस दौरान बताया गया कि कोरोना काल को लेकर 3 सालों से त्यौहार सरकार द्वारा दिए गए हैं गाइड लाइन के अनुसार मनाते आया जा रहा है। लेकिन इस बार पूरे हर्षोल्लास के साथ मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा 9 व 10 अगस्त दोनों दिन जुलूस निकाला जाएगा। 9 अगस्त को सुबह 6:00 बजे से ही जुलूस निकाली जाएगी। वही 10 अगस्त को 9:00 बजे से ग्राम गुरगुटोली से जुलूस निकाला जाएगा। जहां गांव देहात के सभी लोग पहुंचेंगे। जिसका खाने-पीने का इंतजाम गुरगुटोली में ही किया गया है।आगे बताया गया कि जो भी खेल तमाशा दिखाया जाएगा उसमें सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। लाठी डंडा सीखने को लेकर मोहर्रम कमेटी की ओर से उस्ताद का भी प्रबंध किया गया है। जिस मोहल्ला उस्ताद की जरूरत हो वे मोहर्रम कमेटी के खलीफा से संपर्क कर उस्ताद अपने गांव में बुलवा सकते हैं। मोहर्रम कमेटी के द्वारा जुलूस में शामिल सभी लोगों को शख्त हिदायत दी गई है कि सभी लोग नशा वगैरह से दूर रहेंगे और जो भी मुहर्रम कमेटी की जानिब से बात कही जाएगी उस बात पर अमल करेंगे। जुलूस को बेहतर ढंग से कामयाब करने के लिए मोहर्रम कमेटी के द्वारा सभी गांव से वालंटियर का भी प्रबंध किया गया है जितने भी वालंटियर होंगे सभी को आई कार्ड व बैच दिया जाएगा जिससे वालंटियर की पहचान हो सके। वही इसे लेकर मोहर्रम कमेटी के द्वारा कई तरह के दिशानिर्देश भी दिए गए हैं। मोहर्रम कमेटी के द्वारा मोहर्रम के दिन अपनी-अपनी दुकानें बंद करके जुलूस में शामिल होने का आह्वान किया गया है ताकि मोहर्रम के जुलूस को कामयाब बनाया जा सके। मौके पर नाइब सदर रानू खान, सिकरेट्री तनवीर अहमद उर्फ रिंकू, खजांची शाहिद कमाल, मजहर खान, परवेज अहमद, खुर्शीद आलम, ज्याउल हक, इकबाल अहमद, हबीब उल्लाह खान, मोहम्मद शमीम, राशिद खान, व अन्य ग्राम से आए हुए गणमान्य व्यक्ति समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post