Breaking
Sat. Aug 1st, 2026

सरणाधाम में विशेष जलविषेक किया गया

*सरणाधाम में विशेष जलविषेक किया गया।*

 

हिन्दू युवा के सरणाधाम के अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने सभी कावरियों को शुभकामनाएं

 

 

गारू संवादाता उमेश यादव की रिपोर्ट

 

गारू प्रखंड के बारेसांढ़ स्थित मानस मणि दीप सेवा संस्थान (सरणाधाम)में वृस्पतिवार को विशेष जल कांवर यात्रा कर श्रद्धालुओ ने महादेव का जलाभिषेक किया।जिसमें श्रद्धालुओं ने महादेव की जलाभिषेक के लिए 51 किलोमीटर दूर बूढा घाघ जलप्रपात से पैदल चल कर जलाभिषेक किया ।बारेसांढ़ स्थित सरणाधाम शिव मंदिर में जलाभिषेक किये।उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्य करना चाहिए ।हमे बहुत खुशी हो रही है कि इस पवित्र श्रावण माह में जलाभिषेक करने का शुअवसर प्राप्त हुआ।वही सभी कावरियों ने सरणाधाम से कांवर लेकर पैदल बुढा घाघ से जल उठाकर सरणाधाम स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

इस दौरान सरणाधाम आश्रम अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने सभी कावरियों को शुभकामनाएं दिया।इस दौरान बम आश्रम के सचिव मिथलेश सिंह,बजरंग दल का जिला संयोजक सूरज कुमार साहू,अनिल सोनी,संतोष,संजीत ठाकुर आरपीएसई डिजिटल लाइफ सोलुआशन इंडिया प्राइवेट ग्रेट लीडर श्रवण यादव समेत सैकड़ो बमो ने जलाभिषेक किया।

Related Post