कृषक मित्रों का एक प्रतिनिधि मंडल ने विधायक रामचंद्र सिंह को सौंपा ज्ञापन….
बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट
बरवाडीह:- मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के उनके मंगरा स्थित आवास पर आज रविवार को कृषक मित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय एवं स्थायी करन करने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में लिखा गया कि झारखंड राज्य के सभी कृषक मित्रो द्वारा पिछले 12 वर्षो से सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए कृषि कार्य से जुड़े योजनाओं को संचालित करती हैं वह उससे धरातल पर उतरने के लिए कृषक मित्र को सिर्फ मामूली प्रोत्साहन राशि दी जाती है जबकि कृषक मित्रो को सरकार द्वारा मानदेय देने की कई बार घोषणा की जा चुकी हैं परंतु आज तक लागू नही किया गया हैं जिससे कृषक मित्रो का कहना हैं कि उनके आश्रितों की स्थिति दयनीय हो चुकीं हैं वही आज बरवाडीह गारू मणिका एवं महुआडांड़ प्रखंड के कृषक मित्रों ने विधायक रामचंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है। मौके पर सतेन्द्र कुमार सिंह, श्रवन कुमार सिंह, करतार सिंह,बैघनाथ सिंह, रुप्तेश्वर सिंह, रामजन्म सिंह,जवाहर सिंह, विष्णु प्रसाद , निरंजन सिंह, फिरोज अंसारी समेत दर्जनों कृषक मित्र मौजूद थे।

