लातेहार जिला को अकाल छेत्र घोषित कर राहत कार्य शुरू करे सरकार : अयुब खान
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
खेतों में आ गई है बड़ी बड़ी दरारें,
धान की बीड़ा बुढाया
चंदवा। झारखंड राज्य किसान सभा के लातेहार जिला अध्यक्ष अयुब खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लातेहार जिला को बिना देर किए अकाल छेत्र घोषित कर अविलंब राहत कार्य शुरू करने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार से की है,
उन्होंने कहा कि अबतक वर्षा नहीं होने के कारण सावन में भी खेत सूखे पड़े हुए हैं,
सावन का पूरा महीना सूखा सूखा बीत रहा है, इस समय सावन के महिने में खेतों में घुटने तक पानी भरा होना चाहिए लेकिन इसके विपरित खेतों में एक बूंद पानी नहीं है,
खेत में बड़ी बड़ी दरारें आ गई है, धान की रोपाई का काम पूरी तरह पिछड़ गया है, धान की बीड़ा बुढा गया है, जिले में औसत से काफी कम बारिश हुई है,
सावन की झड़ी तो जैसे अब सपना हो गया,
खेती के लायक बरसात नहीं होने से किसानों की नींद उड़ गई है,
तलाब और बांध भी पानी से भरे नहीं है ताकि किसान सिचाई कर सकें, खेती अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है,
खेती के लिए परिस्थिति एकदम ही विषम हो गई है,
यदि अब भी अच्छी बारिश भी हुई तो भी खेती नहीं हो पाएगी, किसानों की मक्का का खेती भी बर्बाद हो गया है, इस समय बटाईदार तथा खेत मजदूरों को भी नुकसान हुआ है,
अब बिना देर किए लातेहार जिला को अकाल छेत्र घोषित कर राहत कार्य शुरू करने की जरूरत है ताकि किसानों, बटाईदार, खेत मजदूरों को राहत मिल सके।

