*अकाल क्षेत्र घोषित कर तत्काल राहत कार्य चलाया जाए: आदित्य यादव*
बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट
बरवाडीह. मौसम की बेरुखी से अनावृष्टि का दंश झेल रहे प्रखंड के किसानों काफी परेशान है. ऐसे में प्रखंड के किसान सह युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष आदित्य यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनावृष्टि को देखते हुए पलामू प्रमंडल को तत्काल अकाल क्षेत्र घोषित करते हुए राहत कार्य चलाने की मांग किया है .इस संबंध में कृषक युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि पलामू प्रमंडल हमेशा से ही एक-दो वर्षों बाद अनावृष्टि का दंश झेलते आ रहा है लेकिन इस वर्ष तो मौसम की बेरुखी से किसान काफी परेशान है. श्री यादव ने कहा कि मानसून के प्रारंभ में हुई हल्की फुल्की बारिश में किसान धान की बुवाई कर बारिश का इंतजार करने लगे लेकिन मौसम की पूरी तरह बेरुखी से उनकी धान की बिहन खेतों में ही नष्ट हो गया है. बारिश नहीं होने से बधाई फसल पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर है ऐसे में किसान की खेती कर पूरी तरह प्रभावित हो गया है उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से किसानों की दशा देखते हुए अभिलंब राहत कार्य चलाने की मांग किया है.।

