Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

बरवाडीह में सुब्रतो कप प्रतियोगिता हुई संपन्न बालक वर्ग में संत मरियम औऱ बालिका वर्ग में गम्हरिया बनी विजेता

*बरवाडीह में सुब्रतो कप प्रतियोगिता हुई संपन्न बालक वर्ग में संत मरियम औऱ बालिका वर्ग में गम्हरिया बनी विजेता*

बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट

*पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में भी बेहतर कर युवा बनाए अपना कैरियर :- संतोषी*

 

बरवाडीह :- जिला खेल विभाग के द्वारा प्रखंड मुख्यालय की रेलवे क्लब में 17 जुलाई से शुरू किए गए बालक बालिका वर्ग के सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन समारोह आयोजित किया गया जहां इस समापन समारोह के दौरान अंडर 17 बालक वर्ग का मैच संत मरियम स्कूल छिपादोहर और उत्क्रमित राजकीय मध्य विद्यालय गम्हरिया के बीच खेला गया जिसमें प्लेन सूट के चाहिए बालक वर्ग का ख़िताब संत मरियम स्कूल छिपादोहर में जीत लिया जबकि बालिका वर्ग का मैच भी संत मरियम स्कूल छिपादोहर और उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया के बीच खेला गया जहां बालिका वर्ग गम्हरिया की टीम ने रोमांचक मुकाबले में संत मरियम स्कूल छिपादोहर को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया । वही दूसरी ओर अंडर 14 बालक वर्ग का मैच मध्य विद्यालय मोरवाई औऱ हेंदहास के बीच खेला गया जिसमें मोरवाई की टीम विजेता रही । 3 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में चयनित टीम को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिला साथ ही साथ समापन समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर रहे जिला परिषद की सदस्य संतोषी शेखर के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी , बीस सूत्री के अध्यक्ष नसीम अंसारी , आरपीएफ इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने का काम किया गया । समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संतोषी शेखर ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम के साथ हारने वाली टीम भी महत्वपूर्ण होती है क्योंकि हारने वाली टीम को अपने हार के भी बाद एक बेहतर खेल खेलने और सीखने का अवसर प्राप्त करती है ताकि इससे बेहतर खेल आने वाले समय में खेल सके वहीं उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है जिसमें हमारे क्षेत्र के अपना करियर बना सकते हैं । वही प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में हर खेल से जुड़ी प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है तो ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन होने और उन प्रतिभागियों को निखारने की हमारे क्षेत्र में खेल की प्रतिभा जितनी भी है

उन को निखारने में जिला प्रशासन पूरी मदद करेगी । इस दौरान मौके पर मुखिया कालो देवी प्रखंड खेल पदाधिकारी मनजीत सिंह , रैफरी अशफाक अहमद मुन्ना , प्रेम कुमार अधूरा ,नाजमी अनवर , आर एन चौधरी , राम नरेश यादव , मनोज कुमार मुन्ना , मुकेश कुमार चंद्रवंशी , मुकेश कुमार, गोपाल राजवंशी , सुबोध पाल , अजित सहाय , रघु पासवान , विश्वनाथ राम , विजय कुमार पप्पू , अरुण कुमार , समेत काफी संख्या में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र छात्राएं शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद थे ।

Related Post