— झारखंड सरकार द्वारा पोटका प्रखंड की सानग्राम की उत्क्रमित उच्च विद्यालय सानग्राम पोटका2 को प्लस 2 का दर्जा दिया गया जिसमें आज पोटका विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजीव सरदार उपस्थित होकर साथ में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय के प्रबंधन समिति के लोग प्रधानाध्यापक मुखिया एवं पंचायत समिति के कर कमलों से प्लस 2 के विद्यार्थियों का नामांकन का शुभारंभ किया गया जिसमें आज प्रथम छात्र एवं छात्रा राज मदीना मलावती पिपरा नेहा नामता दिव्या भारती मदीना प्रतिमा रानी दास लेकर 17 छात्र एवं छात्रा की नामांकन विधायक संजीव सरदार के हाथों शुभारंभ किया गया साथ में क्लास टू के कक्षा को विधायक श्री संजीव सरदार फीता काटकर उद्घाटन किया विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका विधानसभा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में अवस्थित सानग्राम मैं इसके पहले प्लस टू के विद्यालय नहीं होने से यहां के छात्र एवं छात्रा को पढ़ाई के लिए दूर जाना पढ़ता था अब इस विद्यालय को प्लस टू का दर्जा मिल जाने से क्षेत्रों की छात्र छात्राओं को बहुत ही सुविधा होगा ताकि घर से रोज स्कूल आना-जाना करते हुए पढ़ाई कर सकेंगे इस मौके पर स्कूल के छात्रा द्वारा संस्कृति अनुष्ठान का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के छात्राओं द्वारा संस्कृतिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए दिखाई दी अनुष्ठान में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनीता सिन्हा अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के राष्ट्रीय सचिव निखिल मंडल झामुमो के सुधीर सोरेन मुखिया अभिषेक सरदार पंचायत समिति विनती सी स्कूल प्रधानाध्यापक अनिल सरदार विद्यालय प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र मंडल आदि लोग उपस्थित रहे

