Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पीएम के नाम उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पीएम के नाम उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

चतरा ब्यूरो महेंदर कुमार की रिपोर्ट

चतरा: सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला महासचिव सुभाष सिंह के नेतृत्व में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर प्रधान मंत्री के नाम नवपदस्थापित उपायुक्त अबू इमरान को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शामिल प्रदेश महासचिव तिलेश्वर राम ने बताया कि आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा देश के सभी उपायुक्त के माध्यम से भारत सरकार को पत्र भेजा जा रहा है जिसमें जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का आग्रह किया गया है।जनसंख्या असंतुलन के कारण देश में संभावित गृह युद्ध को रोकने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला महासचिव सुभाष सिंह ने बताया कि विश्व का लगभग 18 प्रतिशत जनसंख्या का भार भारत पर है जबकि आबादी के अनुपात में हमारा भू भाग मात्र लगभग 2.4 प्रतिशत है और जल भी विश्व का मात्र 4 प्रतिशत है। यही कारण है कि सरकार के तमाम उपायों के बावजूद देश में बेरोजगारी और गरीबी की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में देश को जनसंख्या नियंत्रण कानून की सख्त जरूरत है। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग पर पिछले आठ सालों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में पूरे देश में आभियान चल रहा है। आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह सहित 125 सांसदों का इस कानून के पक्ष में समर्थन भी प्राप्त है। प्रतिनिधि मंडल में जिला संरक्षक संजय पांडे, जिला सयोंजक सुशील सिंह, जिला महासचिव शशी तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, सिमरिया अध्यक्ष संतोष राम, विकास भारद्वाज एवं विनोद कुमार शामिल थे।

Related Post

You Missed