*कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन को लेकर समिति की हुई बैठक*
बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट
बेतला :- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन को लेकर मंगलवार को प्रखंड विद्यालय समिति की बैठक बुलाई गई जहाँ बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी , प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, पूर्वी जिला परिषद कन्हाई सिंह , 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह के साथ-साथ वार्डन रूबी कुमारी मौजूद थी । बैठक के दौरान कक्षा 6 में नामांकन को लेकर जहां कुल 75 सीट के लिए ढाई सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे उन आवेदनों की जांच और स्वीकृति को लेकर समिति के लगभग 3 घंटे से अधिक समय तक बैठक चली बैठक के दौरान नामांकन के वीर बिंदुओं पर चर्चा करने का भी काम किया गया इस दौरान विधायक की अनुशंसा और सांसद प्रतिनिधि की अनुशंसा पर भी बिंदुवार चर्चाएं की गई । समिति के बैठक और चयन के बाद छात्राओं के नामांकन को लेकर अंतिम मुहर जिला चयन समिति के माध्यम से ली जाएगी वही समिति के द्वारा जल्दी अंतिम चयन करके सूची को जिला चयन समिति को भेजने का काम किया जाएगा ।

