Breaking
Tue. Sep 8th, 2026

आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी गठन सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम* 

*जिला कार्यकारिणी गठन सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम*

लातेहार संवाददाता राम कुमार की रिपोर्ट

लातेहार। आम आदमी पार्टी सदस्यता सह जिला व प्रखंड कार्यकारिणी गठन कार्य क्रम जुबली चौक स्थित होटल कार्निवल्स के सभागार में संपन्न हुआ। मौके पर जिले और प्रखंड के कई लोग आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण किया। जिसमें जिलाध्यक्ष प्रमोद पांडे, उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद, केदार प्रसाद, सचिव लल्लन यादव तथा कोषाध्यक्ष पंचम भुईयां को बनाया गया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी से जुड़े। मौके पर मौजूद प्रदेश संयोजक डी एन सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी नहीं आंदोलन है।

हमारी पार्टी ने पंजाब में परचम लहराया है व दिल्ली में हमारी पार्टी को आम लोगों का खूब सहयोग मिल रहा है हमारे पार्टी में बहुत ही साधारण लोग हैं जो सिर्फ जनता के हित और देश के विकास के लिए कार्य कर रही हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक डी एन सिंह उपाध्यक्ष हरि सिंह , नरेंद्र चौबे महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा प्रमंडल प्रभारी किशोर सिन्हा गढ़वा विधानसभा प्रभारी कौशल बच्चन पूर्व एएसआई उदय नारायण सिंह अनिल कुमार जय शंकर कुमार उपस्थित थे।

Related Post