Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमते हरियाणा के प्रसिद्ध लेखक।

झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमते हरियाणा के प्रसिद्ध लेखक।

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा। झारखंड दौरे पर आए हरियाणा के प्रसिद्ध लेखक रजनीश मित्तल का स्थानीय लेखक विनीत साहू के जन्मभूमि ग्राम चेटर में भव्य स्वागत किया गया । ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित तमाम ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कभी अति नक्सल प्रभावित गांव चेटर में इस तरह के समाज के बीच जागरूक लेखक को आने से उनका भी सम्मान बढ़ा है और भविष्य में भी वे ऐसे विचारशील लोगों का गांव में स्वागत करने की इच्छा रखते हैं । वही मौके पर श्री रजनीश मित्तल और विनीत कुमार ने अपनी अपनी पुस्तके ग्रामीणों को भेंट किया तथा ग्रामीणों के निश्चल प्रेम एवं सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जीवन में फिर कभी मौका मिलने पर इस प्रकृति की गोद में बसे प्रकृतिक छटा एवं सुंदरता से परिपूर्ण धरती का पुनः सानिध्य पाने का इच्छा जाहिर की। ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया तथा चेटर गांव के जंगल के तराई में बसे पिपरापानी टोले का भ्रमण करते हुए जंगलों , पहाड़ों , कंदराओं , नदी-नालों के बीच बसने वाले लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं , कृषि साधनों एवं उनके जीवन यापन के तौर तरीकों , चिकित्सा व्यवस्था , आजीविका आदि विषयों पर बातें की । इन वनवासियों के साथ लेखकों ने जंगल भ्रमण का खूब आनंद लिया । मौके पर गांव के प्रधान पाहन ज्ञानचंद सिंह एवं जोगन पाहन के साथ सुरेंद्र सिंह राहुल कुमार सिंह प्रेम सिंह सकलदेव सिंह रूपलाल गंझु महिला समूह की महिलाएं समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Post