Breaking
Fri. Sep 18th, 2026

पूर्वी सिंहभूम में 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिव ने 26 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। स्थानांतरण आदेश को सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा के उप-महानिरीक्षक का अनुमोदन प्राप्त है। आदेश के तहत जिले के कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस केंद्र और साइबर अपराध थाना में पदस्थापित किया गया है।

आदेश के अनुसार आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है। साइबर अपराध थाना के राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे को साइबर अपराध थाना भेजा गया है, जबकि संजय सुमन को सोनारी थाना की कमान सौंपी गई है। प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी, राजेंद्र कुमार मुंडा को परसुडीह थाना प्रभारी और भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी बनाया गया है। अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना तथा शंकर कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है। नित्यानंद प्रसाद को साकची यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वीरेंद्र कुमार को मानगो अंचल निरीक्षक और अजय कुमार को घाटशिला अंचल निरीक्षक बनाया गया है। अभिषेक कुमार-1 को बहरागोड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। कुमार इंद्रेश को बरसोल थाना प्रभारी, सुनील कुमार भोक्ता को बिष्टुपुर थाना, पवन कुमार-1 को श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी और अशोक कुमार-2 को पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है।

इसी क्रम में धनंजय पासवान को कमलपुर थाना प्रभारी, मुकेश कुमार साव को साकची थाना, अमित कुमार चौधरी को कोवाली थाना प्रभारी, अनुज कुमार सिंह को परसुडीह थाना और करमपाल भगत को मुसाबनी थाना प्रभारी बनाया गया है। पंचम तिग्गा को कदमा थाना प्रभारी तथा अमित कुमार-3 को डुमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को अपने नए पदस्थापन वाले थाना या प्रतिष्ठान में तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है।

Related Post