पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने बीडीओ विजय कुमार से की मुलाकात
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
आजादी के अमृत उत्सव आईकॉनिक वीक की पत्र नहीं मिलने तथा अंचल सह प्रखंड कार्यालय से प्रखंड कर्मीयों के गायब रहने पर चर्चा की
चंदवा। कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की,

अयुब खान ने अंचल सह प्रखंड कार्यालय में अंचलकर्मीयों तथा प्रखंड कर्मीयों को समय पर नहीं आने, कार्यालय से गायब रहकर डेरा से राजस्व कर्मचारियों द्वारा काम करने की सिकायत की, कहा कि कार्यालय से राजस्व कर्मीयों के काम नहीं करने पर आमजनता को काफी कठीनाई हो रही है, आम जनता अपने काम के लिए जब भी राजस्वकर्मियों को कार्यालय में ढुढने जाते हैं तो वह नहीं मिलते हैं जिससे आमजन निराश होकर घर लौट जाते हैं, कर्मचारी अपने डेरा में शिर्फ अपने चहेतों से मिलते हैं, आमजनता की परेशानीयों को देखते हुए अंचल कर्मीयों को प्रत्येक दिन अंचल कार्यालय में 1 बजे दिन तक उपस्थिति सुनिश्चित कराने की अनुरोध उन्होंने बीडीओ से किया वहीं अजादी के अमृत महोत्सव के तहत 4 जलाई से 10 जुलाई तक पंचायतों में चलने वाले आईकॉनिक वीक मनाया जाना है साथ ही 14 जुलाई को सभी ग्रामों में ग्राम सभा करना है इसको लेकर चर्चा किया, पंसस अयुब खान ने बीडीओ से कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर प्रखंड कार्यालय से अभी तक पंचायत समिति सदस्यों से कोई चर्चा नहीं हुई है न ही कोई सूचना चिट्ठी प्राप्त हुआ है इसपर बीडीओ ने पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों, सभी मुखिया, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान के नाम चिट्ठी निर्गत करने के निर्देश दिए एवं सभी राजस्व कर्मचारी को प्रत्येक दिन 1 बजे तक ससमय प्रखंड कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही पत्र निर्गत करने की बात कही, बीडीओ ने कहा आम जनता को परेशानी न हो इसके लिए समुचित कदम उठाया जाएगा इसके लिए बीडीओ ने अयुब खान को आश्वस्त किया है।

