*निरसा पुलिस की छापेमारी, 21 टन स्टीम कोयला जप्त , प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया जारी, धंधेबाजों को बक्सा नही जाएगा – थाना प्रभारी*
धनबाद। निरसा पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि ईसीएल मुगमा क्षेत्र के बन्द शामपुर फाटक कोलियरी के जंगल मे धंधेबाजों ने अवैध ढंग से मुहाना बनाकर कोयला निकाला जा रहा है और उस कोयले को स्थानीय भठ्ठा के अलावा गंतब्य को भेजा जाता है कि आधार पर छापेमारी की गई । छापमारि में बोरियों में भरा 21 टन स्टीम कोयला जप्त किया गया । जप्त कोयले को ईसीएल को सुपुर्द किया गया ।
सम्पर्क करने पर निरसा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव ने छापेमारी की पुष्टि करते हुये सिटी लाइव को बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली कि बन्द श्यामपुर फटका कोलियरी के जंगल मे अवैध खदान बनाकर कोयला निकाला जा रहा है और उस कोयले को स्थानीय भठ्ठा सहित गंतब्य को भेजा जाता है । सूचना के आधार पर अधिनस्त अधिकारियों के साथ छापामारी की गई , सूचना सटीक थी , बोरियों में भरा 21 टन कोयला जप्त किया गया , किसी की गिरफ्तारी नही हुई है क्योंकि छापामारी के दौरान जंगल का फायदा उठा कर धंधेबाज भाग निकले । उन्होंने कहा कि जप्त कोयले को ईसीएल को सुपुर्द कर दिया है ।
एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कोयले का अवैध धंधा किसी भी कीमत पर चलने नही दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि लगातार छापमारियाँ जारी है । उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व चपापुर के सोनबाद में भी छापामारी कर 7 टन कोयला जप्त किया गया था ।
थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध धंधेबाजों को चिन्हित कर नामजद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी , किसी को बक्सा नही जाएगा । पुलिस की छापेमारी से धंधेबाजों में दहशत ब्याप्त है ।

