Breaking
Mon. Oct 19th, 2026

*प्राचार्या शिल्पा गुप्ता को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित*

चाईबासा: मांगीलाल रूंगटा प्लस 2 उच्च विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए जेसीआरईटी, रांची की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार की ओर से विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्राचार्या शिल्पा गुप्ता को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें हार्दिक बधाई दी। शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और उल्लेखनीय कार्यों से विद्यालय परिवार को प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने शिल्पा गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Post