Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

बाबा बर्फानी के दरबार खुले, श्रद्धालुओं ने शुरू की यात्रा

*बाबा बर्फानी के दरबार खुले, श्रद्धालुओं ने शुरू की यात्रा*

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार (आज) की सुबह जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया है. रवाना होने से पहले यात्रियों ने बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे लगाए. पहले जत्थे को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्री निवास भवन जम्मू से झंडी दिखाकर रवाना किया. जानकारी के मुताबिक करीब तीन हजार से ज्यादा श्रद्धालु आज तड़के कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गए. यह यात्रा कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल हो रही है.

Related Post