जरूरतमंदों की सेवा निरंतर रहेगी जारी। पद के बिना ही प्रेम एवं प्रयाश के माध्यम से होगी गरीबों की सेवा। सरकार से मिलने वाली हर सुबिधायें जरूरतमन्दों तक पंहुचाने, जन समस्याओं की समाधान हेतु संघर्ष होगी शुरू। जरूरत पड़ी तो जनसमस्याओं को लेकर होगी जनान्दोलन। – उक्त बातें आज पंचायत चुनाव के बाद पहली बार अपनी आवासीय कार्यालय के समक्ष जनता को संबोधित करते हुये पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल एवं पूर्व जिला पार्षद श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल (पोटका – 11) द्वारा संयुक्त रूप से कहा गया।
इस बार का जिला परिषद के चुनाव में अपनी पराजय को जनता का निर्णय मानकर सहर्ष स्वीकारते हुये पूर्व पार्षद करुणा मय मंडल ने कहा कि इस बार का चुनाव में मैं झारखंड का पहला उम्मीदवार था जो बिना पोस्टर, बिना बैनर एवं बिना माइक अनाउंसमेंट का चुनाव लड़े तथा जनता के आशीर्वाद से अच्छे प्रदर्शन किये। श्री मंडल ने कहा हमारे साथ ना तो किसी राजनितिक दल का या ना तो किसी गॉडफादर का छत्र छाया था और ना ही धनबल था और ना ही उपयुक्त जातिय समीकरण हमने सिर्फ और सिर्फ अपनी पति पत्नी की सेवा काल की निरंतर सेवा को ही सामने रख कर बिना ताम झाम के चुनाव प्रचार किये – बिना धनबल के चुनाव लड़े – अंततः तीसरी बार की लड़ाई में भी जनता की नाखुशी जैसी कोई बातें नजर नही आई एवं अच्छे प्रदर्शन भी किये। इसी बीच 13 तारीख यानी की चुनाव की पहली रात में ही हम चाहते तो चुनाव का दृश्य बदल सकते थे (ऐसे ही कुछ घटना घटी थी) – लेकिन हमने अगला को माफ़ कर दिये । …अंततः हमलोग चुनाव हारे, हमारी हार जनता की हार थी ये बात हमे तब और ज्यादा अहसास हुआ जब वैसे ही पीड़ित, वृद्ध विधवा दिव्यांग असहाय लोग आकर सामने रोना शुरू कर दिया। – तब हम लोगों ने सोचा अब चुप्पी तोड़कर फिर से अपनी सेवा में लग जाना है। तभी आज अपने चाहने वालों शुभ चिंतकों के उपस्थिति में अपने कार्यालय का बोर्ड बदलकर – “सेवा सदन” का बोर्ड लगवाये गये साथ ही ” निःशक्त सेवा रथ ” का कार्यक्रम को नये नाम – ” नील – दीप निःशक्त सेवा अभियान ” के माध्यम से नियमित निरंतर जारी रखने का घोषणा किया गया। उपस्थित जनताओं को पूर्वग जिलापार्षद द्वय द्वारा ये आश्वस्त किया गया कि सेवा पूर्व की भाँति हर स्तर पर निरंतर जारी रहेगी। आज का कार्यक्रम में अनिल कान्त भकत, दंडपानी भकत, मुनिराम बास्के, उमा कान्त मंडल, चन्दन भकत, मार्कण्ड भकत, ईशान भकत, राधा बल्लभ मंडल, गंगाधर मंडल, अनिल भकत, अनिल गोप, जीतेन गोप,दिवाकर मंडल, सनातन गोप, फ़क़ीर दास गोप, सुनील गोप, बलराम भकत, जननी गोप, नलिनी मंडल, श्रीमती मंडल, शकुंतोला नायेक, चित्रानी नायेक, मंदाकिनी भकत, सनका भकत, भाग्यवती गोप, सावित्री गोप, शांति वाला गोप, पार्वती भकत, सुलेखा भकत, सुभाषिनी पात्र, नामी गोप, मालती सरदार, पी.एल.वी.- चयन कुमार मंडल,आदि उपस्थित थे।
पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल एवं प्रतिमा रानी मंडल ने कहा सरकार से मिलने वाली हर सुविधाएं जरूरतमंद तक पहुंचाने जनसमस्याओं की समाधान हेतु संघर्ष होगी

