Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

पतरातू गांव में कार्ड धारियों को समय पर नहीं मिल रहा था राशन मामले पर एमओ ने लिया संज्ञान

*पतरातू गांव में कार्ड धारियों को समय पर नहीं मिल रहा था राशन मामले पर एमओ ने लिया संज्ञान*

लातेहार संवाददाता राम कुमार की रिपोर्ट

*लातेहार /सरयू* : घासीटोला पंचायत के अंतर्गत पतरातु गांव के 200 से अधिक जन वितरण प्रणाली के कार्ड धारियों को मार्च माह का राशन डीलर जुलफन सिंह के द्वारा नहीं वितरण किया गया था। वहीं मामला प्रकाश में आने के बाद प्रखंड खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने मामला को संज्ञान में लेते हुए पतरातु गांव के जन वितरण प्रणाली के कार्ड धारियों को मार्च माह का राशन शनिवार को वितरण करवाया।

वहीं एमओ ने जन वितरण प्रणाली के डीलर जुलफन सिंह को कहा कि अगले बार से शिकायत मिलने पर किया जाएगा करवाई। उन्होंने कहा कि सभी कार्ड धारियों को समय पर राशन वितरण करें।

Related Post