Breaking
Sat. Jun 6th, 2026

झारखण्ड के राज्यपाल पहुंचे नेतरहाट, नेतरहाट के खुबसूरत वादियों का किया अवलोकन।

झारखण्ड के राज्यपाल पहुंचे नेतरहाट, नेतरहाट के खुबसूरत वादियों का किया अवलोकन।

झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस दो दिवसीय निजी दौरे पर पहाड़ी नगरी नेतरहाट पहुंचे। यहां पहुंचने पर उपायुक्त अबु इमरान ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस जवानों ने अरूणोदय गेस्ट हाउस में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राज्यपाल सपरिवार सनसेट प्वाईंट पहुंचे और सूर्यास्त का अवलोकन किया। राज्यपाल ने नेतरहाट की नैसर्गिक खुबसूरती की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। मौके पर पलामू आयुक्त जटाशंकर चौधरी, पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा, लातेहार एसपी अंजनी अंजन महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Post