Breaking
Tue. Oct 13th, 2026

24 सितंबर को साकची में खुलेगा नागरमल का नया शोरूम, लेडीज और किड्स वियर की मिलेगी पूरी रेंज

जमशेदपुर: साकची के एसएनपी एरिया में बंगाल क्लब के सामने नागरमल के नए शोरूम की शुरुआत 24 सितंबर को होगी। करीब 32 हजार वर्गफीट में तैयार यह पूरी तरह वातानुकूलित शोरूम खास तौर पर लेडीज और किड्स वियर के लिए तैयार किया गया है। प्रबंधन के अनुसार, यह बिहार-झारखंड के बड़े रेडीमेड कपड़ा शोरूम में शामिल होगा।

शोरूम के उद्घाटन से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नागरमल के कमल बेरिया ने बताया कि नए शोरूम में महिलाओं और बच्चों के लिए आधुनिक डिजाइन के साथ अलग-अलग बजट की रेंज उपलब्ध कराई जाएगी। शादी-ब्याह, त्योहारों के साथ रोजमर्रा के पहनावे के लिए भी ग्राहकों को एक ही छत के नीचे कई विकल्प मिलेंगे।

महिलाओं के लिए शोरूम में बनारसी, सिंथेटिक, कोटा, लहंगा साड़ी, डिजाइनर साड़ी, ब्रासो, प्योर सिल्क, कांजीवरम, तांत, कॉटन, सुपर नेट, प्योर क्रेप और बुटिक लुक वाली साड़ियों की रेंज रखी गई है। इसके अलावा सूट पीस में सिंथेटिक, प्योर क्रेप, चंदेरी, प्योर सिल्क, दबका, बनारसी, स्टोन वर्क, लॉन्ग सूट, प्लाजो और फैंसी सूट के विकल्प भी मिलेंगे। वेडिंग वियर और ग्लेज सिल्क की भी कई वैरायटी उपलब्ध होगी।

रेडीमेड और सेमी-स्टिच सूट के साथ शरारा, गरारा, प्लाजो सूट, स्टेट सूट, लहंगा सूट और कॉटन सूट भी शोरूम में उपलब्ध होंगे। महिलाओं के लिए कुर्ती, लेगिंग्स, जींस, टॉप, लॉन्ग और शॉर्ट स्कर्ट, कैप्री, हॉट पैंट्स और वेस्टर्न गाउन की रेंज भी रखी गई है।

वहीं, गर्ल्स किड्स वियर में गाउन, लहंगा सूट, लॉन्ग स्कर्ट, लेगिंग्स, हॉट पैंट्स, जींस और टॉप समेत कई तरह के परिधान उपलब्ध होंगे। प्रबंधन के अनुसार, अलग-अलग राज्यों की पसंद और ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए साड़ियों और अन्य परिधानों की वैरायटी तैयार की गई है।

कमल बेरिया ने कहा कि नागरमल की पहचान बिहार और झारखंड में अच्छी गुणवत्ता, अलग-अलग डिजाइन और उचित कीमतों के लिए बनी है। नया शोरूम लेडीज और किड्स वियर की खरीदारी के लिए एक ही जगह पर कई विकल्प उपलब्ध कराने वाला फैमिली स्टोर होगा।

Related Post