Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

लातेहार सदर थाना क्षेत्र के सुदूर हेसालबार क्षेत्र में पुलिस को मिली सफलता मुठभेड़ में तीन टीपीसी उग्रवादी ढ़ेर, एक घायल उग्रवादी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन टीपीसी उग्रवादी ढ़ेर, एक घायल उग्रवादी गिरफ्तार

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

 

लातेहार सदर थाना क्षेत्र के सुदूर हेसालबार क्षेत्र में पुलिस को मिली सफलता

 

लातेहार थाना क्षेत्र के पोचरा पंचायत के हेसलबार के कौवाखाड़ गांव में शनिवार की दोपहर सुरक्षा बल एवम टीपीसी (TPC) उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़ में तीन उग्रवादियों के मारे जाने की सुचना है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के अनुसार झारखण्ड पुलिस, झारखण्ड जगुआर (JJ) और सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त टीम और टीपीसी उग्रवादियों के दस्ते के बीच तकरीबन आधे घंटे तक गोलीबारी हुई है।

 

 

 

 

इस मुठभेड़ में टीपीसी उग्रवादी बालूमाथ एरिया का जोनल कमांडर जितेंद्र उर्फ मांझी कमर में गोली लगने से घायल हुआ है। सुरक्षा बल ने घायल उग्रवादी को हिरासत में ले लिया है।

 

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए उग्रवादियों में जितेंद्र यादव कुंदा थाना पिंजनी पोटम, चंचल सिंह मनिका थाना डोंकी गांव और एक गोगाद पांकी का रहने वाला बताया जा रहा है

इस मुठभेड़ के बाद सर्च के दौरान उग्रवादियों के तीन शवों के अलावा अन्य सामान बरामद किये गए हैं।

 

 

Related Post