राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पे 12 जनवरी को अभाविप मनिका के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन।
**लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट**
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मनिका के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आगामी 12 जनवरी 2022 को अभाविप के नगर कार्यालय मनिका में 11 बजे से एक ऐच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है, इसकी जानकारी अभाविप के नगर सह मंत्री अभिषेक कुमार यादव एवम उत्तम कुमार ने दी है। श्री यादव ने लोगों से अपील की है कि रक्तदान शिविर में पहुंच कर रक्तदान अवश्य करें।
उत्तम कुमार ने आग्रह किया है कि जो भी लोग स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहते हैं वो लोग 9 जनवरी दोपहर 2 बजे तक अपना नाम और संपर्क सूत्र नीचे दिए नंबर में संपर्क करके लिखवा सकते हैं।।
रक्तदान के लिए संपर्क सूत्र:—
अभिषेक कुमार यादव 8507336560
उत्तम कुमार 9110092099
रौशन कुमार 6207383113
सौरभ भारती 6207473258

