Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

सदा सुहागन रहने को महिलाओं ने रखा तीज व्रत

जमशेदपुर/घाटशिला:-घाटशिला अनुमंडल के सभी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में तीज पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। मऊभंडार, लालडीह, घाटशिला, बहरागोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़ मुसाबनी, डुमरिया, जादूगोड़ा समेत अन्य गांवों में यह व्रत मनाया गया। महिलाओं ने नए वस्त्र धारणकर मिट्टी से निर्मित शिव-पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना की। लकड़ी पर स्थापित शिव, पार्वती का ब्राह्मणों द्वारा पूजन किया गया। सर्वप्रथम भगवान गणेश की स्थापना कर चंदन, अरवा चावल, धूप-दीप, फल व फूल से पूजन किया गया। इसके बाद माता पार्वती पर श्रृंगार सामग्री कर पूजा अर्चना की गयी। रात्रि में भजन कर जागरण भी किया। वहीं महिलाओं ने तीज कथा का श्रवण करते हुए

सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ यह व्रत करती की । व्रतियों के यहां लोगों का तांता लगा रहा।

*बगैर जल ग्रहण किए रखा व्रत

प्रखंड के सभी क्षेत्र में हरतालिका तीज सुहागिन महिलाएं भक्ति में वातावरण में बताया कि यह पूजा निर्जला उपवास होता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कठिन व्रतों में से एक है। महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर मां पार्वती व भोलेनाथ की कथा भी सुनी।

Related Post