Breaking
Fri. Feb 27th, 2026

पुलिस ने किया मादक पदार्थ डोडा जप्त।  चंदवा । पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर

पुलिस ने किया मादक पदार्थ डोडा जप्त।

चंदवा । पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस में त्वरित कार्वाई करते हुए एक कार से करीब 27 किग्रा डोडा का चूर्ण बरामद किया है। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। मामला दर्ज कर दोनों को लातेहार जेल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन कर बालूमाथ से चंदवा की ओर आ रही एक रेनॉल्ट क्विड कार (जेएच05बीडब्ल्यू-3605) को रुकवाया गया. तलाशी के दौरान कार की डिक्की से मादक पदार्थ डोडा का चूर्ण बरामद किया गया. इसका वजन करीब 27 किग्रा है. कार सवार मो सुहेल पिता मो शोएब (शिबला, बालूमाथ) व मो दिलशाद खान पिता जाकिर खान चंदवा थाना क्षेत्र के सेन्हा-पिरदाग, को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस निरीक्षक श्री कुमार ने बताया कि चंदवा थाना कांड संख्या 143/21 के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई जारी है. एक नामजद एवं एक अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान शुरू कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि मो सुहेल का आपराधिक इतिहास रहा है. चंदवा थाना कांड संख्या 128 दिनांक 15 अक्टूबर 2017 में एनडीपीएस एक्ट के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. अभियान में चार एंड्राइड मोबाइल के अलावे बीस हजार छह सौ रूपये नगद भी बरामद किया गया है. छापामारी दल में अंचलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के अलावे सअनि कुबेर प्रसाद, मुनेश्वर प्रसाद, चौकीदार बणेश महतो शामिल थे।

Related Post