Breaking
Tue. Jun 9th, 2026

प्रतिक संघर्ष फाउंडेशन के श्री अवधेश कुमार वर्मा ब्लड बैंक के टेक्नीशियन श्री धीरज कुमार एवं मुख्य अस्पताल के कार्यरत श्री प्रितपाल सिंह समाज के लिए बना आईना

 

 

जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीशियन श्रीमान धीरज कुमार जिन्होंने 20 बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एस.डी.पी,रक्तदान करते हुए जहां अपना ” 50 वा ” स्वैच्छिक रक्तदान को पूर्ण किया,वहीं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के श्रीमान अवधेश कुमार वर्मा जी ने 9 वीं बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एस.डी.पी,रक्तदान करते हुए अपना ” 40 बा स्वैच्छिक ” रक्तदान को पूर्ण किया.साथ ही साथ टाटा घराने के सपने को साकार करते हुए,टाटा मुख्य अस्पताल में कार्यरत श्रीमान प्रितपाल सिंह जी ने अपना पहला सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एस.डी.पी,रक्तदान करते हुए अपना ” 22 वा स्वैच्छिक ” रक्तदान के आंकड़े को जहां पूर्ण किया,इसी के साथ सबसे महत्वपूर्ण ” प्रति संघर्ष फाउंडेशन सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एस.डी.पी, रक्तदान के क्षेत्र में अपना ” 221 बा “आंकड़े को भी पूर्ण कर लिया.प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन इन तीनों योद्धाओं को एवं उनके जज्बे को सलाम करते हुए तहे दिल से आभार प्रकट करता है.इस पावन बेला पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के जी.एम,श्रीमान संजय चौधरी जी,डॉक्टर निर्जला झा,तकनीशियन मनोज कुमार महतो,सुभोजीत मजूमदर,संटू दास एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार. उपस्थित रहे

 

Related Post