Breaking
Tue. May 26th, 2026

राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने गढ़वा निवासी बसंत कुमार यादव को लातेहार राजद जिला प्रभारी मनोनीत किया है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने गढ़वा निवासी बसंत कुमार यादव को लातेहार राजद जिला प्रभारी मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने अपने मनोनयन पत्र में श्री यादव को प्रभारी मनोनीत करते हुए कहा है कि वे प्रदेश राजद संगठन को मजबूती देने एवं धारदार बनाने में अपना सक्रिय योगदान देंगे।

वही संगठन के विस्तार में रचनात्मक भूमिका निभाएंगे। वही मनोनीत लातेहार राजद जिला प्रभारी बसंत यादव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेवारी उन्हें दी है उसका बखूबी निर्वाहन पूरी तन्मयता व ईमानदारी के साथ करेंगे व संगठन में संघर्षरात्मक व रचनात्मक कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

वही बसंत यादव को राजद जिला प्रभारी बनाए जाने पर कई लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष व मनोनीत प्रभारी को बधाई दी है।

बधाई देने वालों में लातेहार राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष अली हसन अंसारी, जयप्रकाश रजक, रोहित भारती, प्रेम कुमार यादव, हरि यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र राम, समेत लातेहार राजद कि कई सदस्यों मुख्य रूप से शामिल हैं ।

Related Post