Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

गया पुल के नीचे सड़क की मरम्मती का कार्य शुरू धनबाद

*गयापुल के नीचे सड़क की मरम्मती का कार्य शुरू*

धनबाद। गयापुल के नीचे सड़क की मरम्मती का कार्य शुक्रवार से शुरू हुआ। यहाँ सड़क निर्माण के साथ – साथ नाले का पानी की निकासी का भी कार्य चल रहा है। इस सड़क निर्माण कार्य के लिए एक तरफ की सड़क को ब्लाक करने से जाम की स्थिति भी बनी। बताते चले कि गयापुल के नीचे की जर्जर सड़क की वजह से लगातार जाम लग रहा था। जाम से निपटने की दिशा में जिला प्रशासन के द्वारा नए नियम लागू किये गये है। इसमें बड़े वाहनों बस , ट्रक के शहर में परिचालन पर पूर्णतः रोक लगाई गई है। नए नियम के तहत सभी बड़े वाहनों का परिचालन निर्धारित नए रूट पर ही किया जा रहा है। इसके साथ – साथ शहर में ऑटो के परिचालन को भी सीमित कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद फिलहाल शहर वासियों को बैंक मोड़ से रांगा टांड तक लगनेवाली जाम से मुक्ति मिल गई है। गयापुल के नीचे की सड़क की मरम्मती के बाद वाहनों का परिचालन और भी सुगमता के साथ हो सकेगा।

Related Post