Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

मांडू अंचल अधिकारी के मिलीभगत से  जमीन को कब्जा करवाया जा रहा है।

मांडू अंचल अधिकारी के मिलीभगत से  जमीन को कब्जा करवाया जा रहा है।
रामगढ़ मांडू से आरिफ कुरैशी की रिपोर्ट
कुजू (रामगढ़ )कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत आजाद बस्ती के निकट मांडू अंचल अधिकारी जय कुमार राम के मिलीभगत से भुक्तभोगी मो.एहसान मंजर के पुश्तैनी जमीन को दिनेश प्रसाद भूईयां पिता धूचचा भूईयां  द्वारा चार दिवारी का काम  कराया जा रहा है जिसको लेकर मामला आग की तरह यह  पूरे इलाके में फैल गया है जो एक चर्चा का विषय बना हुआ है भुक्तभोगी मो. एहसान मंजर ने बताया कि मेरा जमीन सन 1971 ईस्वी में गुलाम रसूल के नाम से खरीदगी केवाला में है 28/09/2020 को मै साफ सफाई के लिए मजदूर को काम पर लगाया था जिसके बाद दिनेश प्रसाद भूईयां पिता धुच्चा भुइयां अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जातिसूचक गाली गलौज देते हुए धमकी देने लगा जिसके बाद मैं 30/9/ 2020 को कुज्जू ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद थाना प्रभारी अजीत कुमार भारतीय अभिलंब काम को बंद करवा कर मांडू अंचल अधिकारी को मालिकाना हक के लिए आवेदन भेज दिया जिसके बाद मांडू अंचल अधिकारी जय कुमार राम कर्मचारी के रिपोर्ट को रोक कर मुझे महीनों से अंचल का चक्कर लगवा रहे थे और मुझे आश्वासन दिया गया था की जिन नापी करवा कर आपका जमीन निकलवा दिया जाएग बृहस्पतिवार के दिन अचानक मेरे जमीन पर दिनेश प्रसाद भूईयां अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ मिलकर 20 से 25 मजदूर लगवा कर चारदीवारी का काम शुरू कर दिया जिसके बाद मैं थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश किया जो नहीं हो पाया  मुझे कोई सूचना अंचल अधिकारी के द्वारा नाहीं दिया गया।

Related Post