Breaking
Sat. Jul 18th, 2026

पार्षद रिंकू राय की अध्यक्षता में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक आयोजित , केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी गठन का लिया गया निर्णय

आदित्यपुर कॉलोनी मार्ग संख्या 14 स्थित राम मंदिर सामुदायिक भवन में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने रिंकू राय जी अध्यक्षता में एक बैठक हुई , वही मंच संचालन जगदीश नारायण चौबे जी ने किया एवम विनोद सिंह ने स्वागत भाषण दिया एवम धन्यवाद ज्ञापन निरंजन मिश्रा ने किया बैठक में सभी कमेटी मेंबर ने बताया कि सरायकेला खरसावां में केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी नही होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है बैठक में शीघ्र ही केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया साथ ही सरकार द्वारा गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा का आयोजन किया जाएगा एवम कई मुद्रा पर बात किया गया।

(1) मूर्ति 8 से 10 फिट तक बैठाने का निर्णय लिया गया।
(2) ढाकी बाजा बजाने के निर्णय लिया गया।
(3) सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए माता का भोग का वितरण करने का निर्णय लिया गया।

Related Post