Breaking
Tue. May 5th, 2026

सोमवार को सदर प्रखंड के अंचल कार्यालय में महिला और राजस्व कर्मचारी के बीच हुई नोकझोंक मामले की जांच को लेकर मंगलवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह

***संवादाता डिंपल की रिपोर्ट गिरिडीह राजधानी न्यूज़*****सोमवार को सदर प्रखंड के अंचल कार्यालय में महिला और राजस्व कर्मचारी के बीच हुई नोकझोंक मामले की जांच को लेकर मंगलवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह और मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम सदर प्रखंड पहुंच कर विभिन्न पहलुओं की जांच की। मालूम हो कि कल एक महिला अपने एलपीसी कागज को लेने के लिए अंचल कार्यालय पहुंची थी जहां किसी बात को लेकर हल्का राजस्व कर्मी त्रिभुवन यादव और महिला के बीच काफी नोकझोंक हुई थी। इसी मामले को लेकर आज एसडीपीओ मामले की जांच को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। इस बाबत एसडीपीओ ने बताया कि घटना कोई गंभीर नहीं है, पुलिस की ओर से लगातार जांच की जा रही है, जो गलत पाएं जाएंगे उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सीईओ रवि भूषण प्रसाद व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Post