Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

महुआडांड़ मेदिनीनगर मुख्य पथ पर राजडण्डा के समीप ऑटो वाहन पलटने से एक हाथ टूटा, बाल बाल बचे सवारी।

महुआडांड़ थाना क्षेत्र के महुआडांड़ डालटनगंज रोड में ग्राम राजडण्डा के समीप ढलान में मंगलवार को टेंपो वाहन पलटा गया। टेम्पो पलटने से उसमें सवार ग्राम औराटोली निवासी सुनील बडाईक दायां हाथ टूट गया।वही बाकी यात्री बाल-बाल बचे।यह टेंपो महुआडांड़ से औराटोली यात्री को लेकर जा रही थी।चालक के द्वारा गाड़ी सीधा किया गया और सभी यात्रियों को छोड़कर वह अपने गांव औराटोली भाग गया है।वही घायल हुए व्यक्ति को ग्रामीणों के मदद से इलाज हेतु अस्पताल लाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ पुलिस प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई।

Related Post