Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

टीका लगाने से ही कोरोना से मुक्ति मिलेगी : शब्बीर हसन

कोविड-19 महामारी के कारण हज यात्रा रद्द कर दी गई है जिससे झारखंड सहित पुरी दुनिया में लोग गमगीन हैं यह बातें अल्पसंख्यक कल्याण युवा कार्य सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री हफिजुलहसन अंसारी के भाई व समाज सेवी शब्बीर हसन ने आज गोड्डा दौरा के क्रम में हज कार्यालय गोड्डा में कहा कि ईश्वर की कृपा से कोरोना पर बहुत हद तक काबू पा लिया गया है मगर आज भी तिसरी लहर का भय बरकरार है जिसके लिए हम सबको मिलकर टीकाकरण पर जोर देना चाहिए

शब्बीर हसन ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए केवल वैक्सीन ही सबसे कारगर उपाय है उन्होंने कहा कि मंत्री हफिजुलहसन अंसारी ने सभी हज कॉर्डिनेटरों अल्पसंख्यक समाजिक संगठनों को विशेष रूप से यही संदेश भेजा है कि वह अपनी अपनी टीम के साथ टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करें।

साथ में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सह हज कॉर्डिनेटर हाजी आलम भी मौजूद थे उन्होंने कहा कि हमारी पुरी टीम टीकाकरण अभियान में लगी हुई है जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग किया जा रहा है।

गोड्डा से कौशल कुमार की रिपोर्ट

Related Post