Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

सऊदी अरब का एलान विदेशी हज यात्रा पर नहीं आएंगे – हाजी आलम

सऊदी अरब ने ऐलान कर दिया है की इस वर्ष भी हज यात्रा के लिए दुसरे देश के लोग नहीं आएंगे केवल सऊदी अरब में रहने वाले लोग ही हज कर पाएंगे जिनकी संख्या 60 हजार होगी और सभी को दोनों टीका लग चुका होना चाहिए , यह घोषणा आज सऊदी अरब के हज मंत्रालय ने जारी किया है।

यह जानकारी देते हुए जिला हज कोडिनेटर हाजी इकरारुल हसन आलम ने कहा कि कोविड -19 के कारण पिछले साल भी हज यात्रा रद्द कर दी गई थी हाजी आलम ने कहा कि दो वर्ष पहले किसी मुस्लिम ने यह कभी सोंचा नहीं होगा कि दो साल से लगातार विदेशीयों के लिए हज यात्रा बंद रहेगी और चंद सऊदी अरब के लोग कोरोना गाइडलाइन के अनुसार हज कर सकेंगे।

झारखंड के हज यात्रियों की उम्मीद जगी थी कि 60 वर्ष से कम आयु वालों को जिन्होंने डबल डोज टीका लगवाया है को हज कि इजाज़त मिल जाएगी मगर ऐसा नहीं हुआ।

गोड्डा से कौशल कुमार की रिपोर्ट

Related Post