Breaking
Tue. Oct 20th, 2026

Giridih:जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के परसबनी गांव में दिल दहला देने वाली घटना

गिरिडीह

जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के परसबनी गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां एक मां ने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों शव को कुएं से बाहर निकाला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलने के बाद बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि हेमंती देवी (26 वर्ष) अपने बेटे आयुष कुमार (4 वर्ष) और बेटी संजना कुमारी (2 वर्ष) के साथ अचानक कुएं में कूद गई. महिला के पति शिव कुमार दास मजदूर है और वो दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करता है. परिजनों ने बताया कि हेमंती कुछ काम से बच्चों के साथ घर से निकली थी, जिसके बाद से वापस नहीं लौटी.

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post