चक्रधरपुर, International Women’s Day 2021 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल में साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन को महिला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बना कर चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से राउरकेला स्टेशन तक चलाया गया। साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन महिला लोको पायलट एस आर होरो, महिला सहायक लोको पायलट एस लकड़ा एवं गार्ड पूनम राणा ने किया।
इस ट्रेन में टिकट चेकिंग स्टॉफ और आरपीएफ स्टॉफ भी महिला रेलकर्मी थीं। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू ने महिला लोको पायलट को बुके देकर स्वागत किया। तत्पश्चात हरि झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया। वहीं चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन परिचालन का जिम्मा महिला स्टेशन मास्टर मीणा सतपति, डिप्टी स्टेशन मास्टर इंद्राणी घटक, पॉइंट्स मेन महिला रेलकर्मी थीं। उन्हें ट्रेन परिचालन का पूर्ण दायत्व मिलने से काफी खुश थीं। मौके पर सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक सहित दर्जनों की संख्या में महिला रेलकर्मी मौजूद थे।

