Breaking
Thu. Oct 15th, 2026

*चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 58 लाख से बनेगी चहारदीवारी* *विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत*

चाईबासा: चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 58 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

चहारदीवारी का निर्माण पूरा होने के बाद कार्यालय परिसर की सीमा निर्धारित हो जाएगी। इससे परिसर में अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण रखने के साथ सरकारी परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम और ताराकांत सिजुई उपस्थित रहे।

Related Post