Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

*1870 से चली आ रही आमला टोला दुर्गा पूजा की परंपरा 156वें वर्ष में भी रहेगी कायम*

चाईबासा: वर्ष 1870 से लगातार आयोजित हो रही आदि दुर्गोत्सव आमला टोला सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष 156वें वर्ष में प्रवेश करेगी। दुर्गा पूजा-2026 के आयोजन को लेकर सोमवार देर शाम आमला टोला दुर्गा मंदिर परिसर में समिति की सामान्य बैठक हुई। बैठक में पूजा को भव्य, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने को लेकर कई निर्णय लिए गए।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष तपन कुमार मित्रा ने की, जबकि संचालन और धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव त्रिशानु राय ने किया। बैठक में पिछले वर्ष आयोजित दुर्गा पूजा के आयोजन, व्यवस्था तथा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने लेखा-जोखा और पिछले आयोजन की समीक्षा करने के बाद इसे सर्वसम्मति से संपुष्ट किया।

आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने कहा कि 156 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि चाईबासा की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। इसलिए ऐतिहासिक परंपरा और गरिमा को बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था और सुचारु संचालन पर जोर दिया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से पिछले वर्ष की पूजा समिति को ही इस वर्ष भी यथावत रखने का निर्णय लिया गया। समिति में मुख्य संरक्षक मुकुंद रूंगटा, संरक्षक मिथिलेश कुमार ठाकुर, राजश्री बासु एवं नन्दो फौजदार, अध्यक्ष तपन कुमार मित्रा, उपाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार एवं गोपाल चटर्जी, सचिव प्रभाष कुमार सरकार, संयुक्त सचिव त्रिशानु राय एवं भरत रूंगटा, कोषाध्यक्ष सुदीप सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष सुभम शर्मा एवं वैभव बजाज शामिल हैं।

बैठक में प्रतिमा विसर्जन अनुज्ञप्ति संयुक्त सचिव त्रिशानु राय के नाम हस्तांतरित करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इससे संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

बैठक में प्रभाष कुमार सरकार, चित्तरंजन दास, प्रसुन कुमार राय, आलोक मजुमदार, कृषनेन्दु राय, अनूप मुखर्जी, गौतम सरकार, रोहित रूंगटा, सुदीप सिन्हा, कौशिक पिरोजीवाला, मानव जोशी, दीपक सेनगुप्ता, देबनाथ सरकार, सुभम शर्मा, पार्थो सेनगुप्ता, भरत रूंगटा, सोमेन सरकार, तड़ित विश्वास, स्वाधीन बनर्जी, अभिजीत सरकार, अरुण बनर्जी, पिंटू घोष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Post