*रांची*। राजधानी रांची के रिंग रोड स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। अस्पताल में बीते दिनों मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच हुई मारपीट की घटना को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया था।
स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के बाद शनिवार को जांच कमेटी ट्यूलिप हॉस्पिटल पहुंची। टीम ने अस्पताल में हुई घटना और पूरे मामले की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान अस्पताल प्रबंधन को मामले में दोषी पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई।
मारपीट की घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन से मामले में रिपोर्ट भी मांगी थी। इसके बाद जांच कमेटी ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े तथ्यों और अस्पताल की स्थिति की पड़ताल की। जांच के निष्कर्ष के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

