Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

श्याम भटली परिवार की महिला इकाई ने मनाया सावन सिंधारा उत्सव, खेलों और पुरस्कारों की रही धूम

जमशेदपुर: सीतारामडेरा स्थित एक होटल में श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर की महिला इकाई की ओर से सावन सिंधारा उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुल 18 पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन पायल रुस्तगी की अध्यक्षता तथा मेघा सिंघानिया और नेहा भालोटिया के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सावन के पारंपरिक उत्सव की झलक के साथ मनोरंजन और आपसी मेलजोल का माहौल बना रहा।

प्रतियोगिताओं में मोबाइल नंबर मिलाओ में डाँगा, अभिषेक अग्रवाल और मंजू पुरिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। चुनरी बांधो-बैलून बचाओ प्रतियोगिता में डाँगा और विवेक पुरिया विजेता रहे। वहीं 10 के दम में पायल रुस्तगी और प्रवीण भालोटिया ने बाजी मारी।

हरी चूड़ी पहनने की प्रतियोगिता में रेनू बजाज, ऋतिका चौधरी और पूनम चौधरी को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा तंबोला (हाउसी) सहित कई अन्य मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनका प्रतिभागियों ने खूब आनंद लिया।

आयोजन में उमा डाँगा, ऋतिका चौधरी, रेनू बजाज, पूनम खेमका, शशि खंडेलवाल, मंजू पुरिया, सविता अग्रवाल, विजया देवी, कंचन बिनानी, शीतल अग्रवाल, काजल चंगिल, प्रीति बिदासरिया, रेखा अग्रवाल और राधा तापड़िया सहित महिला इकाई की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Related Post