बोकारो।
रानी पोखर क्षेत्र में आस्था और परंपरा की अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है। यहां राय परिवार के घर में पिछले 100 वर्षों से लगातार मां मनसा की पूजा-अर्चना की जा रही है। राय परिवार के सदस्यों के अनुसार उनके घर में हर वर्ष मां मनसा देवी की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। यह परंपरा पिछले 100 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। इस वर्ष भी राय परिवार ने मां मनसा की पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ की। हरि मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना में परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया। वहीं क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भी पहुंचकर मां मनसा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। परिवार के सदस्यों ने मां मनसा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने व अपना आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। 100 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा रानी पोखर में सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान बन चुकी है। नाग पंचमी के अवसर पर यहां प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। इस धार्मिक आयोजन में विधु राय, देबू राय, मंटू राय, अजय राय, पप्पू राय, विनय कुमार राय, अरविंद राय, तुषार राय, गणपत राय सहित राय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पूजा-अर्चना पंडित शंकर राजहंस ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई।
हरि मंदिर में धूमधाम से विराजमान हुईं मां मनसा की प्रतिमा

