Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का भव्य रूद्राभिषेक कार्यक्रम हुआ संपन्न , गायक आर्यन बाबू के गीतों पर थिरके श्रोताओं के पांव

जमशेदपुर : सावन के तीसरे सोमवारी को रूद्राभिषेक कार्यक्रम के दौरान टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का पूरा प्रांगण भक्तिमय हुआ। विद्वान पंडितों के द्वारा विधि पूर्वक रूद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। यहां देवों के देव महादेव के आह्वान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण तथा घी , धूप , अगरबत्ती आदि की सुंदर खुशबू से पूरा वातावरण में भक्तिमय हो गया। महामंत्री आरके सिंह एवं उनकी पूरी टीम पूजन कार्यक्रम में शिरकत किया। रूद्राभिषेक पूजन के दौरान नौ ग्रहों के पूजन के साथ विभिन्न देवी – देवताओं की विधि पूर्वक पूजा अर्चना की गई। विद्वान पंडितों के समूह ने इस भव्य रूद्राभिषेक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय , अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य प्रातः आयोजित रूद्राभिषेक के पूजन कार्यक्रम में शिरकत किये तथा भगवान शिव को विभिन्न द्रव्यों का विधि पूर्वक अभिषेक किये।
रूद्राभिषेक के बाद हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा गायक सह बाल अभिनेता आर्यन बाबू के गीतों का आनंद लिये।
आर्यन के गीतों पर थिरके श्रोताओं के पांव।
गांजा पीके गाड़ी जन चलइह अ ऐ , मोर ड्राइव सजनवा…, पिया ड्राइव हो धक धक कर अ ता करेज … , गाड़ी ले के बढ़िया से जइहअ हो … , ये गणेश के पापा … समेत एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों पर गायक आर्यन ने श्रोताओं को खूब झूमाया। आर्यन ने अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत पूरी टीम को स्टेज पर आमंत्रित कर ठुमके लगवाएं। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने गायक आर्यन की प्रस्तुति को सराहा तथा उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। गौरतलब हो कि गायक आर्यन महज साढ़े 12 साल की उम्र में गायकी एवं अभिनय के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। आर्यन अपने पिता सौरव‌ पाठक के साथ टेल्को लेबर ब्यूरो स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में रूद्राभिषेक के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आएं थे। कार्यक्रम का शुभारंभ आरा से आएं गायक सुभाष राय की प्रस्तुति से हुई। प्रथम गुरु जी की वंदना, द्वितीय आदि गणेश, तृतीय सुमिरा मां शारदे मेरे कंठ में करो प्रवेश … की सुंदर प्रस्तुति से भजन कार्यक्रम का आगाज हुआ। जिसके बाद देर शाम तक भजन का कार्यक्रम चला।
कार्यक्रम में निम्न गणमान्य लोग शामिल हुये।
प्लांट हेड अनुराग छारिया, एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, एससीएम हेड आलोक कुमार, जीएम गुलाम मंडल, कांग्रेसी नेता रामाश्रय प्रसाद, राणा सिंह, आनंद वर्धन , प्रशांत सिंह, एसके सिंह, चंदेश्वर खां, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, विधायक पूर्णिमा दास , केशवमणि , झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरव तिवारी, पूर्व पार्षद किशोर यादव, पार्षद डॉ परितोष सिंह, जीएम युवराज संधु, जीएम एके दास , पीके सिंह, जे० दास , कमल घोष, विहिप नेता हरेराम ओझा , भाजपा नेता विनोद सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व पार्षद गणेश सुलंकी, जीएम मनीष कुमार , इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, शंभू सिंह, नट्टू झा , भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, आस्तिक महतो, कौशल सिंह, आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह, पूर्व पार्षद श्रीमती सुनीता शाह , भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद, इंटक नेता रघुनाथ पांडेय, बंटी सिंह, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिंहा , पूर्व जिप उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजभूषण सिंह, जय प्रकाश राय , रतन महतो , डॉ संजय कुमार, कांग्रेसी नेता जिम्मी भास्कर, भाजपा के जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, प्रदीप भोजपुरिया, आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, भाजपा नेत्री डॉ मीरा मुंडा, टाटा मोटर्स अस्पताल के हेड डॉ संजय लाल श्रीवास्तव, डॉ अरूणिमा वर्मा समेत शहर के सैकड़ों गणमान्य लोग कार्यक्रम में शिरकत किये।

Related Post