जमशेदपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित बजरंगी खेल मैदान में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराते ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
ध्वजारोहण के बाद सुबोध झा सहित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बजरंगी अखाड़ा समिति के सोनू रजक, यश अग्रहरि, कार्तिक कुमार, सोनू सिंह, अजीत कुमार, संजय झा, वंश कुमार, अमित कुमार, राजपूत, विपिन ओझा, संजीव प्रसाद, विनोद कुमार, रंजीत सिंह, आलोक कुमार, विनय श्रीवास्तव, विनय वर्मा समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में वंदे मातरम् और भारत माता की जय के जयघोष के साथ देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

