Breaking
Thu. Jul 9th, 2026

पूर्वी सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह मानवाधिकार सहयोग संघ भारत जमशेदपुर जिला के प्रभारी अंसार खान रात में एमजीएम हॉस्पिटल पहुंचे

पूर्वी सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह मानवाधिकार सहयोग संघ भारत जमशेदपुर जिला के प्रभारी अंसार खान रात में एमजीएम हॉस्पिटल पहुंचे। अंसार खान न ने बताया कदमा भाटिया बस्ती अशोक पथ की रहने वाली सीमा जायसवाल का फोन आया जैसवाल ने अंसार खान को बताया मैंने अपने पति को एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया है, उनकी हालत सीरियस है लेकिन कोई बैड नहीं दिया जा रहा है और कोई सिस्टर अच्छे से बात नहीं कर रहीं हैं चारों तरफ मुझे घुमाया जा रहा है। अंसार खान ने जाते ही डॉ॰ मंजेश दुराई से मुलाकात करना चाहा लेकिन उनका छुट्टी हो चुका था। अंसार खान ने सिस्टरों को बुलाकर कहा राजकुमार जायसवाल को किसी तरह इलाज में लापरवाही नहीं होना चाहिए अभी राजकुमार जैसवाल को पानी चढ़ाया जा रहा है और इंजेक्शन भी लगाया गया है। इनके बेहतर इलाज के लिए कल सुबह डॉक्टर मंजेश दुराई से मुलाकात करेंगे। दूसरी ओर अंसारा ने बताया कदमा मंडल के अध्यक्ष बबुआ झा का भी मेरे पास फ़ोन आया हॉस्पिटल में जाकर राजकुमार जायसवाल का जाकर हेल्प कर दें।

Related Post