Breaking
Sat. Sep 5th, 2026

चतरा में तेज रफ्तार कोल हाईवा का कहर, ग्रामीण की मौत के बाद आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

चतरा : चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर देल्हो स्थित इंडियन गैस एजेंसी के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय सहदेव यादव की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कोल हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। हादसे के वक्त सहदेव शौच कर घर लौट रहे थे। इस दौरान ट्यूशन जा रहे कुछ बच्चे भी बाल-बाल बचे।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। उनकी मांग है कि कोल परियोजना कंपनियों से उन्हें मुआवजा दिलाया जाए और अनियंत्रित भारी वाहनों की रफ्तार पर तुरंत लगाम लगे।

सूचना मिलते ही सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह और सीओ गौरव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की ग्रामीणों से वार्ता जारी है। सीओ ने सरकारी प्रावधानों के तहत आपदा मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है, वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Related Post