Breaking
Thu. Jul 2nd, 2026

सीए डे और नेशनल डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लबों ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

जमशेदपुर: लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322A रीजन-1 के तहत लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर स्पर्श, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर सेंटेनरी और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर सनशाइन के संयुक्त तत्वावधान में सीए डे और नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित क्वालिटी रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि विवेक चौधरी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन डॉ. मंजू रानी सिंह और नीलाक्षी जायसवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर स्पर्श की सचिव लायन एग्नेस बॉयल ने किया।

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर स्पर्श के अध्यक्ष लायन एम. सेनापति, सचिव लायन एग्नेस बॉयल, क्लब प्रशासक लायन पी. पुष्पलता, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर सेंटेनरी के अध्यक्ष लायन पवन शॉ, सचिव लायन चंचल भाटिया, लायन अमनदीप कौर, लायन पी. बाला मणि, लियो अभिषेक, लियो हिमांशु तथा लायन मनोज मिश्रा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मंगेश दुरानी, डॉ. विक्रम मुर्मू, डॉ. आसिफ रहमान, डॉ. शाश्वत कुंडू, डॉ. साजिया अहमद, डॉ. प्रीति पांडेय और डॉ. कल्याण को उनके चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक चौधरी, अंकित अग्रवाल, योगेश शर्मा और कमल अग्रवाल को भी उनके पेशेवर योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी सम्मानित अतिथियों, क्लब पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य करते हैं।

Related Post