Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

*डागरा पुलिस पिकेट में सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत*

*पलामू :* नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार बुचून पाल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बुचून पाल डागरा पिकेट में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पिकेट में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे, जहां बुचून पाल गंभीर हालत में पड़े मिले। जांच के दौरान उनकी मौत की पुष्टि हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पिकेट में तैनात अन्य जवानों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Related Post