Breaking
Fri. Sep 18th, 2026

*खेलो झारखंड की प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम*

चाईबासा : झारखंड शिक्षा परियोजना सदर प्रखंड इकाई के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संत जेवियर्स उच्च विद्यालय लुपुंगुटु के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में सदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट और रिले रेस सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नीतिमा हाईबुरु, स्वाति हेम्ब्रम और बिनिता आल्डा, 200 मीटर में प्रियांशु बानरा, गंगामनी हेम्ब्रम और बिरंग मुंडरी, 400 मीटर में सुमित्रा देवगम, लक्ष्मी सावैयां और नीतिमा हाईबुरु विजेता रहीं। 800 मीटर में सुष्मिता देवगम, नीतिमा देवगम और श्रेया कारवा, 1500 मीटर में मोती तापे, सबिता सुंडी और शीशा मुंदुईया तथा 3000 मीटर में लक्ष्मी सावैयां, अगस्ती कुंटिया और बालेमा पुरती ने स्थान प्राप्त किया।

ऊंची कूद में शुरु गोप, दाखलता लुगुन और प्रियांशु बानरा, लंबी कूद में सरोज पुरती, सरोज सिंकू और प्रियांशु बानरा तथा जैवलिन में मुंगली चांपिया, शीशा मुंदुईया और दिव्या मिंज विजेता रहीं। रिले रेस में नीतिमा हाईबुरु, लक्ष्मी सावैयां और मुंगली चांपिया का समूह विजेता रहा।

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मानू कुंकल, जेमी पॉल और राहुल पुरती, 200 मीटर में राहुल पुरती, आयुष बहादुर और मानू कुंकल तथा 400 मीटर में मनमोहन जारिका, सिंगराय तियू और पचाय बानरा ने स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में दुंबी कुदादा, हर्षित कुमार गोप और कार्तिक तांती, 1500 मीटर में चुकनू सोय, सूरज पुरती और दुर्गाचरण पुरती तथा 3000 मीटर में माका बोयपाई, हरिश चंद्र सुंडी और आकाश देवगम विजेता रहे।

लंबी कूद में प्रिंस सुंडी, अविनाश बोयपाई और तेजस्वी मिश्रा, ऊंची कूद में समीर सुंडी, बोबी साव और प्रवीण बोदरा, शॉटपुट में आयुष बहादुर और रिमिल कालुंडिया तथा डिस्कस थ्रो में रोशन तियू और अंश चौरासिया ने बेहतर प्रदर्शन किया। जैवलिन थ्रो में बोबी साव, सुजल मुंडा और बिराज चौधरी ने स्थान प्राप्त किया। 4 गुणा 100 रिले में मानू कुंकल, साधु चरण और माका बोयपाई तथा 4 गुणा 400 रिले में माका बोयपाई, मानू कुंकल और सिंगराय तियू विजेता रहे।

खो-खो में संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय, चाईबासा और संत जेवियर्स उच्च विद्यालय लुपुंगुटु विजेता रहे। वॉलीबॉल में संत जेवियर्स स्कूल लुपुंगुटु और संत जेवियर्स स्कूल चाईबासा विजेता बने। बालक वर्ग के फुटबॉल में संत जेवियर्स उच्च विद्यालय लुपुंगुटु विजेता और जिला स्कूल उपविजेता रहा। बालिका फुटबॉल में संत जेवियर्स उच्च विद्यालय लुपुंगुटु विजेता तथा संत जेवियर्स उच्च विद्यालय कॉन्वेंट चाईबासा उपविजेता रहा।

विजेता प्रतिभागियों को संत जेवियर्स प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर किशोर कुमार लुगुन और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शकुंतला बानरा ने ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

मौके पर आयोजन मंडली के सदस्य कृष्णा देवगम, सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, शैलेश वर्मा, हेमंत सिंकू, दिलीप रवानी, संजय देवगम, नीलम सिन्हा, पूनम कुजूर, जोन कायम, निसात आलम, निरुप चंद, ममता बानरा, माया चेरवा, प्रेम गिरि, प्रमोद सोय, विमल कुम्हार और जूही अख्तर सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Post