जमशेदपुर: झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सिमरन भाटिया ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पार्टी, सरकार और गिरिडीह की जनता के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
सिमरन भाटिया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक निधन बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने कहा कि सोनू युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत होने के साथ-साथ एक कुशल मार्गदर्शक भी थे। जनसेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
भाटिया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता पैदा हुई है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार और समर्थकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

