Breaking
Sat. Aug 22nd, 2026

इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर की बहनों ने राखी, थाल सज्जा एवं मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

चतरा : स्थानीय दीभा मोहल्ला स्थित इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में बालिका व्यक्तित्व विकास के अंतर्गत राखी बनाओ, थाल सज्जा एवं मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल वर्ग से 180 बहने एवं किशोर वर्ग से 92 बहने , कुल 272 बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बहनों द्वारा स्वनिर्मित आकर्षक राखियों, सुंदर ढंग से सजाए गए पूजा थालों एवं मनमोहक मेहंदी डिजाइनों ने सभी को आकर्षित किया। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या सुशीला कुमारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं के हस्तकौशल और रचनात्मक क्षमता के विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से भी जोड़ती हैं। प्राचार्य रमेश कुमार सिंह ने सभी छात्राओं, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक है तथा हमें भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को सहेजने की प्रेरणा देता है। प्रतियोगिता में निर्णायिका की भूमिका ज्योति शरण, वसुंधरा तन्वी, सीमा वर्मा, सुप्रिया अंजली, रितिका सिन्हा एवं ममता सिन्हा ने निभाई। अंत में सफल प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Post