Breaking
Sun. Aug 16th, 2026

*कोटगढ़ में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत*

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के कोटगढ़ पंचायत अंतर्गत ग्राम कूचीबेड़ा, इटरबालजोड़ी, रोबेटा कमेटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हवाई पट्टी मैदान कुटिंगता में हुआ। समापन समारोह में जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्यों ने उन्हें बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पप्पू गुप्ता तथा सम्मानित अतिथि विजय गुप्ता, सूरज मुखी और गुलजार अंसारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न वर्गों की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। प्रतियोगिता में महिला टीमों के साथ 40 प्लस आयु वर्ग की टीमों ने भी हिस्सा लिया।

मुख्य प्रतियोगिता में AJ ट्रांसपोर्ट की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 55 हजार रुपये नकद, खस्सी, जर्सी और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ब्लैक टाइगर की टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 35 हजार रुपये, खस्सी, जर्सी और ट्रॉफी प्रदान की गई। अभिषेक 11 को तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये, खस्सी, फुटबॉल और ट्रॉफी दी गई। वहीं संध्या FC को खस्सी, फुटबॉल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष जीतेन पूर्ति, कोषाध्यक्ष बबलू गोप, सलाहकार जसबीर चंपिया, सदस्य रतना पूर्ति, हेमंत तिरिया, सूबेदार पूर्ति, प्रफुल्लो गोप, गोमा पूर्ति और तूफान कैराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन लागुरी, मोहम्मद जावेद, सूरज चंपिया, सन्नी रजक, रंजीत गगराई और रोशन पान सहित हजारों की संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में दर्शकों की काफी भीड़ रही और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

Related Post